निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार दोपहर से शाम 5 बजे तक पंप पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। चार पहिया वाहन चालक और किसान पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पंप पर जमा हो गए। सैकड़ों किसान गैलन लेकर लाइनों में लगे हुए थे। बाइक और चार पहिया वाहनों की कतार लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी हो गई। वाहन मालिकों और किसानों, जिनमें जितेंद्र शर्मा, आशीष वर्मा, ओमप्रकाश यादव, रामा, राजेश मद्देशिया, नंदू, नौमी यादव और रितेश शामिल थे, ने बताया कि डीजल न मिलने के कारण खेती-बाड़ी के कार्यों में गंभीर बाधा आ रही है। पंप संचालक लक्ष्मी गुप्ता ने पुष्टि की कि मंगलवार दोपहर से ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। इसी कारण गुरुवार को इतनी भीड़ जमा हुई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए भीड़:मंगलवार से आपूर्ति बाधित, किसानों को खेती में दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












