सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित श्री संकटेश्वर नाथ मंदिर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यह प्राचीन मंदिर पड़ोसी जिला बलरामपुर से कुछ ही दूरी पर सिद्धार्थनगर जिले में स्थित है। बलरामपुर और सिद्धार्थनगर दोनों जिलों के हजारों शिव भक्तों ने संकटेश्वर नाथ मंदिर में आकर माथा टेका।
सोमवती अमावस्या पर संकटेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़:इटवा में भक्तों ने किया जलाभिषेक, भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












