जमुनहा विकासखंड क्षेत्र के हरिहरपुर महाराजगंज स्थित शांति सेवा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर पिछले तीन दिनों से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक बढ़ी भीड़ के कारण पंप पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। कई बार घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में किसी तरह की अफवाह या ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी आशंका के चलते लोग अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। इससे स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि हालात को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:हरिहरपुर महाराजगंज में घंटों लाइन के बाद भी नहीं मिल रहा तेल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












