बहराइच के बाबागंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज ईद उल अजहा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाहों नमाज अदा की गई। बाबागंज, नवाबगंज, रुपईडीहा, चरदा, बरवलिया, बख्तावर गांव और सहजना जैसे इलाकों में सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ देखी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और कुर्बानी की रस्म अदा की। ईद उल अजहा का यह पर्व त्याग, बलिदान और ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के बाद कुर्बानी देकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। सुबह से ही ईदगाहों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा देखा गया, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या व्यवधान को रोका जा सके। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी बरती।
ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़:बाबागंज समेत अन्य जगहों पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












