महाराजगंज के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत बरवां सोनियाँ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। नमाजियों में इस अवसर पर खासा उत्साह देखा गया। ग्राम सभा बरवां सोनियाँ की ईदगाह में सुबह ठीक 7:00 बजे इमाम मौलाना कारी फिरोज साहब किबला ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। तेज बारिश के कारण बरवां सोनियाँ के साथ-साथ हरखोड़ा, मिठौरा, भागटार, भेड़िया और समरी जैसे आसपास के गांवों में भी नमाजियों ने ईदगाह के बजाय स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ी। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह और मस्जिद के मुख्य गेट पर सांप्रदायिक सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार सिंह और पप्पू यादव ने गेट पर मौजूद रहकर मस्जिद से बाहर आ रहे सभी नमाजियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने सभी को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर मस्जिद मैनेजर नईम मास्टर, डॉ. वाजिद अली, इरसाद मास्टर, मंजूर, एडवोकेट रफीक, सकिल और फ़र्जल्लाह मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई दी और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा:अकीदत से मनाया गया त्योहार, ग्राम प्रधान ने दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












