Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोभिया काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:मां काली की पूजा-आरती से...

गोभिया काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:मां काली की पूजा-आरती से क्षेत्र में आस्था और संस्कृति का संदेश

#बस्ती_न्यूज

गोभिया स्थित काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने माता काली की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामन। माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने पूजा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्षो से चली आ रही यह परम्परा अभी तक आंनददित कर देती है मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने माता काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है और प्रत्येक आयोजन में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। मुख्य पुजारी सियाराम मौर्य सहित कई ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments