महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित 33 हजार केवी पावर स्टेशन पर शनिवार देर रात करेंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी) में तेज ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में चार विद्युत कर्मी झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पावर स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे हुई, जब कर्मचारी विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद फॉल्ट ठीक करने में जुटे थे। इसी दौरान अचानक करेंट ट्रांसफॉर्मर में जोरदार विस्फोट हो गया। ब्लास्ट से निकली गर्म ऑयल की चपेट में आकर सोनू, गोरख, प्रदीप और संपूर्णानंद झुलस गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरख, प्रदीप और संपूर्णानंद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे के कारण देर रात तक कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पावर स्टेशन पहुंच गए। विद्युत विभाग के एक्सियन ने बताया कि सीटी ब्लास्ट से गर्म ऑयल की चपेट में आने के कारण एक विद्युत कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पावर स्टेशन में सीटी ब्लास्ट:चार विद्युत कर्मी झुलसे, एक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












