नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में सड़कें बदहाल हैं और गंदगी का अंबार लगा है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। वहीं, नालियों में जमा गंदगी और कूड़े के ढेर से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई व्यवस्था और सड़क निर्माण की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है। क्षेत्र के निवासी अविनाश, कौशलेंद्र और जितेंद्र सहित कई लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। वार्ड के सभासद आलोक गुप्ता ने बताया कि इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों और सदर विधायक को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदर विधायक के प्रयासों से जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गांधीनगर वार्ड 16 में सड़क-गंदगी से लोग परेशान:स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समाधान की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












