#बस्ती_न्यूज
बस्ती में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने रिंकू यादव से 12 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना बस्ती में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसाजागीर निवासी रिंकू यादव पुत्र शिव नारायण यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और ट्रेडिंग में निवेश पर अधिक लाभ का भरोसा दिलाया। आरोपी ने विश्वास में लेकर रिंकू यादव से अलग-अलग माध्यमों से कुल 12 लाख रुपये निवेश के नाम पर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद जब रिंकू यादव ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने उनसे संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद रिंकू यादव को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में 28 जून 2026 (रविवार) को सुबह 11:41 बजे साइबर क्राइम थाना बस्ती में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन से ओटीपी साझा न करें और पहले पूरी पड़ताल कर लें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा:साइबर ठगों ने व्यक्ति से 12 लाख रुपए ठगे, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












