HomeHealth & Fitnessपापा और नन्ही बेटी का डांस 

पापा और नन्ही बेटी का डांस 

पापा और बेटी: पापा और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में एक है। सोशल मीडिया पर पापा-बेटी के प्यार के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। इंस्टाग्राम पर एक पापा और उनकी नन्ही बेटी का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यू हैं।

वीडियो में एक पिता अपनी नन्ही बेटी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं और नन्ही बेटी भी खूब एंजॉय कर रही है। बैकग्राउंड में ‘वो लड़की है कहां’ गाना बज रहा है। बच्ची भी खिलखिलाते हुए डांस का मजा ले रही है।

एक यूजर ने लिखा कि बेबी शॉक और पापा रॉक। एक ने लिखा कि वह भी इस पैकेज को लेना चाहती हैं। एक ने लिखा कि बेबी सोच रही है कि पापा और डांस करो, मैं बहुत एंजॉय कर रही हूं। एक ने लिखा कि कितनी बार भी देखो लेकिन इस वीडियो को देखकर मन नहीं भरता। बार-बार देखने का मन करता है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ बनाए हुए वीडियो खूब वायरल होते हैं। AI के आने की वजह से बच्चों के भी डांस वीडियो बनाए जा सकते हैं और लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। हालांकि पिता और बेटी की बॉन्डिंग वाले इस वीडियो को जितना प्यार मिल रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि अब इस तरह के वीडियो को बनाने वालों की संख्या बढ़ने वाली है। 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments