बहराइच जिले के भग्गड़वा बाजार स्थित प्रसिद्ध कंजिया सम्मय माता मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। यह मंदिर प्राचीन काल से ही एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु धूप, दीप और पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त कथा-भागवत का आयोजन भी करवाते हैं।
कंजिया सम्मय माता मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर दर्शन:बहराइच के प्रसिद्ध मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
RELATED ARTICLES












