- ससुर पर छेड़छाड़ व अशोभनीय व्यवहार का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। 17 जुलाई 2026 को थाना बुढाना पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चंदेड़ी रोड, कस्बा बुढ़ाना में एक महिला (बहू) एवं उसके ससुर के मध्य विवाद हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना बुढाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि सैयदा पत्नी शहजाद निवासी चंदेड़ी रोड, कस्बा बुढ़ाना द्वारा अपने ससुर जाकिर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी उपरोक्त के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।
घायल जाकिर को थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बुढ़ाना भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान सैयदा ने बताया कि उसका ससुर पिछले कई वर्षों से उसके साथ अशोभनीय व्यवहार व छेडखानी करता था जिसके चलते उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से हमला कर दिया।
उक्त प्रकरण के संबंध में वर्तमान में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होने के उपरान्त सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह का बाइट












