नौतनवा विधानसभा के ग्रामसभा राजबारी गांव के पास ठूठीबारी-नौतनवा रोड पर बुधवार सुबह कीचड़ में फिसलकर एक डीसीएम वाहन पलट गया। इस घटना में कई बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। सड़क पर फैले कीचड़ के कारण लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में रोष है। बताया जा रहा है कि रात के समय खेतों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढुलाई की जाती है। इस दौरान सड़क पर मिट्टी गिर जाती है, जो बारिश के बाद कीचड़ में बदल जाती है। इसी कीचड़ के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है और दुर्घटनाएं हो रही हैं बुधवार सुबह हुई घटना में डीसीएम वाहन कीचड़ में फिसलकर सड़क किनारे पलट गया। चालक को मामूली चोटें आईं। अब तक आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार भी इसी कीचड़ में फिसलकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। स्थानीय निवासी रमेश, सुनील और अजय ने बताया कि रात में मिट्टी खनन करने वाले ट्रैक्टर चालक सड़क पर मिट्टी गिराकर चले जाते हैं। उनकी शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क पर फैले कीचड़ की सफाई कराने, आवागमन को सुरक्षित बनाने और रात में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में डीसीएम पलटी, कई बाइक सवार घायल:सड़क मार्ग पर कीचड़ से बढ़े हादसे, अवैध खनन जिम्मेदार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












