#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में बुधवार को एक महिला ने अपने छह वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद महिला ने स्वयं भी अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर से चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को इस घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज के हरदी गांव में छह वर्षीय मासूम की हत्या:पारिवारिक कलह में मां ने काटा गला, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास
RELATED ARTICLES












