#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय जीत नारायण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जीत नारायण की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जीत नारायण सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से नगर थाना क्षेत्र के रिठिया स्थित हिंदुस्तान ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह अपनी सामान्य ड्यूटी पर गए थे। देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पेट्रोल पंप संचालक ने उनके परिवार को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे, जहां जीत नारायण सिंह गंभीर हालत में पाए गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी जान चली गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। एएसपी श्याम कांत ने बताया कि पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












