Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला:पुलिस पर कार्रवाई न करने, सुलहनामा लिखवाने...

बस्ती में युवक पर जानलेवा हमला:पुलिस पर कार्रवाई न करने, सुलहनामा लिखवाने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित शिवम यादव ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शिवम ने पुलिस पर जबरन सुलहनामा लिखवाने का भी आरोप लगाया है। जमौलिया पाण्डेय गांव निवासी शिवम यादव ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे वे अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान कोठिया गांव के आशाराम और शोभाराम यादव, दर्जनों अन्य लोगों के साथ, उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिवम की मदद के लिए गुहार लगाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी जान बचाई। शिवम ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार, जिनमें जंजीर, रॉड और रस्सी शामिल थे, बरामद किए। हालांकि, शिवम का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित शिवम के अनुसार, हमलावर तब से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने 11 जुलाई 2026 को परसरामपुर थाने में थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिवम ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सिपाहियों ने उन पर दबाव डालकर जबरन सुलहनामा लिखवा लिया और हस्ताक्षर करवा लिए। शिवम ने बताया कि वे अपनी मां के साथ घर पर अकेले रहते हैं और इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए सभी आरोपी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर समझौते की प्रति देकर वापस चले गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments