महराजगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी तमंचे, पीली धातु, एक मोटरसाइकिल, एक एलईडी टीवी और 20,420 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ महराजगंज और क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा फरेन्दा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुरन्दरपुर थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद उर्फ गोभी (निवासी करमहवा बुजुर्ग, पुरन्दरपुर), दिनेश (निवासी बड़हरा, कोतवाली महराजगंज) और सुरजीत यादव (निवासी करमहवा बुजुर्ग, पुरन्दरपुर) के रूप में हुई है। इन्हें 24 जुलाई, 2026 को दोपहर करीब 2:40 बजे सेमरहनी जंगल के पास से पकड़ा गया। ये आरोपी मु0अ0सं0 176/026, धारा 305/331(3), 317(2) बीएन एस और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित थे। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर अभय सिंह, अजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, जनार्दन चौधरी, कांस्टेबल अंजेश चौधरी, आदित्य यादव, संजय कुमार, सतीश कुमार और पवन कुमार यादव शामिल थे। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि गैर-जमानती वांछित आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार:आरोपियों के पास से देशी तमंचा और 2 हजार रुपए बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












