बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते झुलसे एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने एक सप्ताह पूर्व खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी और युवती के परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शुक्रवार को गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, कैसरगंज के कुमारनपुरवा निवासी गणेश का इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने बाद में युवती को घर छोड़ दिया था। हालांकि, युवती ने अपना बयान बदलते हुए युवक पर जबरदस्ती ले जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। गांव में तनाव का माहौल बन गया बीते शुक्रवार को गणेश संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया था। उसने युवती के परिजनों पर उसे जलाने का आरोप लगाया था। वहीं, गांव के कुछ लोगों ने बताया कि युवक ने खुद को आग लगाई थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवक का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
प्रेम प्रसंग में झुलसे युवक की मौत:बहराइच में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, पेट्रोल डालकर लगा ली थी आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












