HomeHealth & Fitnessझाड़-फूंक से लौट रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी 

झाड़-फूंक से लौट रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ तहसील क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव के पास की है। मृतका की पहचान महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआ गांव निवासी कमलेश (26) पत्नी भागचंद के रूप में हुई है। पति भागचंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी को झाड़-फूंक के लिए राठ तहसील क्षेत्र के कुछेछा गांव लेकर गए थे।

वहां से वापस लौटते समय टोला रावत गांव के पास उनकी बाइक का टायर अचानक फट गया, जिससे बाइक पंचर हो गई। भागचंद के मुताबिक, उन्होंने पत्नी कमलेश को सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ के नीचे बैठा दिया और खुद पंचर ठीक कराने की व्यवस्था करने चले गए।

उनका कहना है कि इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते संभवतः लू लगने से कमलेश की मौत हो गई। भागचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय पुत्री ऋषिता और 5 वर्षीय पुत्र निशांत को छोड़ गई हैं।

सीओ आर पी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments