सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर सबया से फायर ब्रिगेड होते हुए रामगढ़वा जाने वाली ग्रामीण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीर और स्कूली छात्र आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है, जिसके चलते लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग रोजाना करीब चार विद्यालयों के बच्चों के लिए मुख्य रास्ता है। सड़क की दुर्दशा के कारण इन छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गड्ढों की वजह से साइकिल सवार और बाइक सवार अक्सर अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, जिससे वे घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद, संतोष, उमाशंकर, पवन, गुड्डू, रामचंद्र और हीरालाल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग इससे गुजरते हैं। सड़क में इतने गड्ढे हैं कि पता ही नहीं चलता कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क के निर्माण और मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि इससे छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जर्जर सड़क पर गहरे गड्ढे, हादसे बढ़े:सिसवा-निचलौल मार्ग से रामगढ़वा जाने वाले छात्र-राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES












