Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर FIR:गौर के माझा...

बस्ती में बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर FIR:गौर के माझा मानपुर गांव में घटना, जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं। गौर पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजस्व गांव खंभा पुरवे पर मंगलवार रात यह घटना हुई। रेखा देवी पत्नी झगरू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पहले बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि घर के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में रेखा देवी (35) और साक्षी (12) को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि रेखा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार, मंजू देवी, महिमा और विवेक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular