HomeHealth & Fitnessमानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200...

मानसून से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट, जलभराव रोकने को 200 टीमें तैनात

  • पंप चलाने के बावजूद किसी अंडरपास में पानी भरता, तो नियंत्रण कक्ष को तुरंत दे जानकारी 

नई दिल्ली। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में पानी जमा होने वाले स्थानों की निगरानी और तुरंत समाधान के लिए 200 टीमें तैनात की गई हैं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इंजीनियरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जलभराव वाले इलाकों पर लगातार नजर रखें। खासतौर पर अंडरपास में अगर पानी का स्तर आठ इंच से ज्यादा बढ़ता है, तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत यातायात को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।

जलभराव की समस्या वाले सभी प्रमुख स्थानों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। रखरखाव से जुड़ी 200 टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर पानी निकासी, नालों की सफाई और अन्य जरूरी कामों की निगरानी करेंगी। इन टीमों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने यह भी व्यवस्था की है कि अगर पंप चलाने के बावजूद किसी अंडरपास में पानी बढ़ता रहता है, तो नियंत्रण कक्ष तुरंत यातायात पुलिस को सूचना देगा। इसके बाद वहां वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को जानकारी देकर बसों के रूट में बदलाव की सलाह दी जाएगी। मानसून के दौरान लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments