जनपद बहराइच के शिवपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामीणों ने कर्बला भूमि की पैमाइश की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार शाम 4 बजे नानपारा तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी मांग दोहराई। रामपुर धोबियाहार ग्राम पंचायत के निवासी शहनाज, झगरू, मेडई, इरफान, मोहम्मद हनीफ और हफीजुल्लाह सहित लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि संम्मनपुरवा के पास उनकी कर्बला की भूमि है। इस भूमि पर ताजिया दफन किए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे इस भूमि पर खुदाई करवा रहे थे, तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। इसी विवाद के बाद ग्रामीणों ने पैमाइश की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नानपारा तहसील पहुंचकर मजिस्ट्रेट को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा था। समाधान न मिलने पर उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। इस संबंध में संबंधित लेखपाल अमरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि सक्षम अधिकारी का आदेश प्राप्त होने पर कर्बला भूमि की पैमाइश जल्द ही की जाएगी।
बहराइच में कर्बला भूमि की पैमाइश की मांग:ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों को दिया ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












