#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत ग्राम पंचायत के पूरे बैराग गांव में बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। चरथी और अमोढ़ा खास ग्राम पंचायत के बीच से गुजरने वाली सीसी सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलजमाव का मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर नालियों का अभाव है। यह सड़क दो ग्राम पंचायतों के बीच स्थित है, लेकिन किसी भी पंचायत द्वारा जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। कुछ घरों के सामने लोग गड्ढे बनाकर खुले में गंदा पानी जमा करते हैं। घर के सामने जलजमाव होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों सुधीर यादव, रमजान और लड्डू लाल सहित अन्य ने बताया कि पूरे बैराग गांव दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है। इसका उत्तरी हिस्सा अमोढ़ा खास और दक्षिणी हिस्सा चरथी कथिक जाम पंचायत में आता है। दोनों में से किसी भी ग्राम पंचायत ने गांव में नालियों का निर्माण नहीं कराया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत के पूरे बैराग गांव में जलजमाव:नालियां न होने से बरसात में सड़क पर परेशानी, समाधान की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












