श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में सावन के पहले सोमवार को काली माता मंदिर परिसर में स्थित शंकर जी का जलाभिषेक किया गया। यह क्षेत्र सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आता है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्नान-ध्यान कर भगवान शंकर को जल अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र, दूध, अक्षत सहित अन्य पूजन सामग्री भी अर्पित की और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। स्थानीय निवासियों राजन, मुकेश, सोनू, नीरज, हरीश और संजय ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।
दिकौली में सावन के पहले सोमवार पर शिव जलाभिषेक:काली माता मंदिर में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












