#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के राम-जानकी मार्ग पर पायकपुर के पास स्थित पुलिया के समीप खराब सड़क की मरम्मत कर दी गई है। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, जिससे अब राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। दरअसल, इस स्थान पर सड़क में गहरे गड्ढे और उभरे हुए हिस्से (जम्प) थे, जिसके कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण अक्सर वाहन असंतुलित हो जाते थे और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरेंगे। इसे देखते हुए संबंधित विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिया के पास गिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त किया है। सड़क की मरम्मत होने से अब आवागमन पहले से अधिक सुगम हो गया है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने समय पर सड़क दुरुस्त होने पर खुशी व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने विभाग से इस मार्ग की स्थायी मरम्मत कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में राम-जानकी मार्ग पर गड्ढे भरे:कांवड़ यात्रा से पहले पायकपुर के पास सड़क दुरुस्त, राहगीरों को राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












