Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में 22 जुलाई को विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन:तैयारी बैठक में...

हर्रैया में 22 जुलाई को विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन:तैयारी बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

#बस्ती_न्यूज

आगामी 22 जुलाई को होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विक्रमजोत मंडल में मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ हुई। इसमें सम्मेलन की विस्तृत तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और प्रत्येक बूथ तक प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हर्रैया के विधायक अजय सिंह और सुनील सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments