बहराइच में ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर रामनगर, सेमरा और नानपारा क्षेत्र में हनुमान भक्तों में उत्साह देखा गया। इस दौरान विभिन्न हनुमान मंदिरों और अन्य स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवाबगंज स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच छोला, चावल और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पिन्टु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नवाबगंज के अलावा, क्षेत्र के अन्य हनुमान मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर भी बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर बजरंगबली के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भक्ति:बहराइच में विशाल भंडारों में उमड़े श्रद्धालु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












