Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में पूर्व मंत्री अमृत योजना का भूमि पूजन किया:श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

इटवा में पूर्व मंत्री अमृत योजना का भूमि पूजन किया:श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की शुरुआत


इटवा नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मुहल्ला मस्जिदिया में मंगलवार को अमृत योजना 2.0 नगरीय योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे डॉ. द्विवेदी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। उन्होंने ईंट रखकर परियोजना का शिलान्यास किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री ने कहा कि अमृत योजना भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इटवा में पांच स्थानों पर 30 करोड़ रुपये की लागत से ‘हर घर नल, हर जल’ योजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे लगभग छह सौ फीट नीचे से पानी निकालकर दर्जनों गांवों और मोहल्लों के घरों तक सीधे पाइपलाइन से पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम से पहले, मुहल्ला वासियों ने पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त किया कि नगर पंचायत हर मुहल्ले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, नामित सभासद दीपनारायण त्रिपाठी, बृजेश कुमार, पुजारी अमित दुबे, मनोज कुमार, राघवेंद्र नंदन बाबा, लालमन गुप्ता, धर्मजीत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments