HomeHealth & Fitnessबढ़ती महंगाई के खिलाफ सिरसा में इनेलो का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा...

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सिरसा में इनेलो का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सिरसा।बढ़ती महंगाई के खिलाफ सिरसा में रोष प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो कार्यकर्ता मंगलवार को विश्रामगृह में एकत्रित हुए और यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।

डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में देश में निरंतर पेट्रो पदार्थों, एलपीजी व तारकोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके चलते आमजन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तथा उसका जीना दूभर हो गया है।

उन्होंने कहा+ कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ता है। डीजल की कीमत बढऩेे से सबसे अधिक प्रभाव परिवहन व्यवस्था पर पड़ता है क्योंकि ट्रक, बसें, ट्रैक्टर व मालवाहक वाहन मुख्य रूप से डीजल पर चलते हैं। इनेलो विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों में की गई वृद्धि के चलते ट्रांसपोर्टर्स को भी अपने किराए में 10 फीसदी तक की वृद्धि की है जिसके चलते फल, सब्जियां, दूध, दही, घी, डेयरी उत्पाद एवं अनाज महंगे हुए हैं।

विधायक अर्जुन चौटाला ने गत दिवस रोहतक में एसपी के साथ हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अफसरशाही को घमंड नहीं करना चाहिए। विधायक का प्रोटोकॉल डीसी व एसपी से बड़ा होता, क्योंकि वे चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, न कि सेलेक्टिड। अगर अफसरशाही इस तरह का व्यवहार करेगी तो वे भी उसी भाषा में जवाब देंगे। अर्जुन चौटाला ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की वृद्धि से सभी वर्गों का मासिक बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की आय सीमित है जबकि खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है तथा आमजन के जीवन में महंगाई की मार से त्राहि त्राहि मची हुई है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद से उद्योग व व्यापार का धंधा पहले से ही पूरी तरह से पटरी से उतरा हुआ है, जिसके चलते युवा पहले से ही भारी बेरोजगारी की मार झेल रहा था। किसान, मजदूर फसलों के सही भाव न मिलने के कारण घाटे का जीवन जीने को मजबूर हैं। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि महंगाई से यदि सरकार ने आमजन को राहत नहीं दी तो उनका जीना मुश्किल हो जाएगा। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि इनेलो सदैव गरीब, किसान, कमेरे की पक्षधर है और इनके हितों के लिए सदैव सडक़ों से सदन तक संघर्ष करती रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments