Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में जर्जर पंचायत भवन ध्वस्त:जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के...

इटवा में जर्जर पंचायत भवन ध्वस्त:जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के लिए भूमि हस्तांतरित


सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील में जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के लिए भूमि हस्तांतरण हेतु एक जर्जर पंचायत भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 16, अटल नगर स्थित ग्राम इटवा तप्पा-कोट में की गई। यह भवन गाटा संख्या 945/0.076 हेक्टेयर बंजर भूमि पर निर्मित था। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में इसे गिराया गया। इस दौरान तहसीलदार इटवा अजय कुमार मौर्य, हल्का लेखपाल सच्चिदानंद मिश्र, पुलिस बल और नगर पंचायत इटवा की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच भवन ध्वस्त कर संबंधित भूमि को जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के कार्य हेतु कॉन्ट्रेक्टर प्रज्वल तिवारी को सौंप दिया। इस स्थान पर जलापूर्ति और पेयजल से जुड़ी योजनाओं के तहत निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर पेयजल सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments