Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटरा पानीटंकी चौराहे पर नाली का गंदा पानी सड़क पर:राहगीरों और वाहन...

कटरा पानीटंकी चौराहे पर नाली का गंदा पानी सड़क पर:राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी, सफाई की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शहर के प्रमुख कटरा पानीटंकी चौराहे पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में पीडब्ल्यूडी की नाली चोक होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसी वजह से गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी उछलकर राहगीरों पर गिरता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि नाली का पानी सड़क पार स्थित शिव मंदिर तक पहुंच गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे धार्मिक स्थल की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही नाली का निर्माण कराया गया था। नागरिकों के अनुसार, गुणवत्ता और रखरखाव के अभाव में यह व्यवस्था समय से पहले ही फेल होती दिखाई दे रही है। शहर के प्रमुख चौराहे पर फैली यह गंदगी स्वच्छता व्यवस्था और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाली की सफाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments