लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से सेन्ट्रल जोन पीजी असेम्बली व आरएआरसी के अंतर्गत तीन दिवसीय चिकित्सा शिक्षा सीएमई का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन एनेस्थीसिया विज्ञान से जुड़े समकालीन विषयों, नवीन उपचार पद्धतियों तथा रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं नवीनतम चिकित्सीय ज्ञान साझा किया। प्रो.ममता हरजाई ने प्रसव के दौरान दर्द प्रबंधन के महत्व,आधुनिक तकनीकों व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन सत्र में डॉ. शनी, डॉ. सर्वजीत वर्मा, डॉ. निधि शुक्ला एवं अन्य संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों को विभिन्न औषधियों, चिकित्सीय उपकरणों, एक्स-रे तथा ईसीजी की व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को दैनिक चिकित्सा अभ्यास में उपयोगी अनेक व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया।
चिकित्सा तकनीकों व बेहतर रोगी देखभाल पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












