Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद:वर-वधू पक्ष में मारपीट, कई...

बारात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद:वर-वधू पक्ष में मारपीट, कई लोग घायल, पुलिस ने कराया शांत


खेसरहा थाना क्षेत्र के छितही गांव में गुरुवार रात एक बारात में डीजे पर नाचने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर और हाथ-पैरों में चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह शादी राजमती पत्नी सुखई की बेटी की थी, जिसका विवाह खेसरहा थाना के कड़जा निवासी सोहन गौतम पुत्र हरिहर गौतम से तय हुआ था। गुरुवार को बारात छितही गांव पहुंची थी और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। नाश्ता-पानी के बाद जब बारात द्वारपूजा के लिए लड़की के घर पहुंची, तो एक तरफ मंत्रोच्चार का कार्यक्रम चल रहा था। दूसरी ओर, डीजे पर अपनी पसंद के गाने बजाने को लेकर लोगों में होड़ लग गई। इस दौरान कुछ कहासुनी और गाली-गलौज भी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। हालांकि, जब वर और वधू पक्ष के लोग शादी की रस्में पूरी करने में व्यस्त थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने नाचने को लेकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामवासी पीरवी -5275 मौके पर पहुंची। इसके बाद चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष खेसरहा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। लड़की की मां राजमती देवी ने थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments