हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट पर गुरुवार को नदी में डूबे युवक चंद्रशेखर का शव शुक्रवार शाम को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर कला थाना क्षेत्र के सटल्लापुर निवासी 21 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार पुत्र हेम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ चहलारी घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के वक्त उसके साथ वीरेंद्र सिंह (19 वर्ष, निवासी शेखपुर, महमूदाबाद), राहुल कुमार, पवन कुमार (निवासी सटल्लापुर) और कैलाश (निवासी पहाड़ापुर, महमूदाबाद) मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। बृहस्पतिवार से जारी खोजबीन के बाद शुक्रवार शाम को गोताखोरों ने चंद्रशेखर के शव को नदी से बाहर निकाला। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहराइच में युवक का शव बरामद:चहलारी घाट पर स्नान करते समय डूबा था युवक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












