संत कबीर नगर, आज दिनांक 27.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा मई-2026 माह में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के दौरान पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके।












