HomeHealth & Fitnessलू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी...

लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

बिजनौर। जनपद में आगामी दिनों में बढ़ते तापमान और लू की संभावना को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन, किसानों एवं पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने तथा संभाग के दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है।

जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अत्यधिक तापमान का असर मानव स्वास्थ्य, पशुधन और कृषि फसलों पर पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें। अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

कृषकों को फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखने, मल्चिंग अपनाने और आवश्यकता अनुसार छायादार व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सब्जी एवं फल वाली फसलों को अधिक तापमान से बचाने के लिए विशेष प्रबंधन करने की सलाह दी गई है।

पशुपालकों से पशुओं को छायादार स्थान पर रखने तथा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनसामान्य को लू के प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments