HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत लक्ष्मन नगर में...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत लक्ष्मन नगर में बनाये गये बाढ़ शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया

 

 

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए सख्त निर्देश

 

 

जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार-जिलाधिकारी

 

 

 

श्रावस्ती,। जिले में मानसूनी बारिश और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए संभावित बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड़ पर है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने तहसील जमुनहा के अन्तर्गत लक्ष्मन नगर स्थित किसान डिग्री कालेज में बनाए गए बाढ़ शरणालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शरणालय में आपदा प्रभावितों के ठहराव, सुरक्षा, स्वास्थ्य और खान-पान की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। शरणालय में शुद्ध पेयजल के लिए टैंकरों एवं क्लोरीन गोलियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शरणालय में चौबिसों घण्टे प्राथमिक चिकित्सा टीम, जीवन रक्षक दवाएं, सर्पदंश के टीके और ओआरएस के पैकेट उपलब्ध रहें। शरणालय में रुकने वाले बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण पके भोजन, सूखा राशन (लाई, चना, गुड़, बिस्कुट) और निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु जनरेटर एवं आपातकालीन लाइटों का प्रबंध करने का निर्देश दिया। मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, पशु चारा और आवश्यक टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आपदा कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में सीधे जिला प्रशासन या आपदा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह, तहसीलदार जमुनहा, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular