बहराइच में महाराजा सुहेलदेव विजय उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गुरुवार को चित्तौरा झील तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने 23 और 24 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार और जिला पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मंच स्थल, स्टॉल, वीआईपी गैलरी, पार्किंग और आवागमन के रास्तों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों के लिए ब्लॉकवार ले-आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए कि लो वोल्टेज की स्थिति में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर व्यापक साफ-सफाई, पेयजल, दवा और एम्बुलेंस की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निरीक्षण किया:बहराइच में विजय उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












