संत कबीर नगर, आज दिनांक 23.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार*, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में आगामी त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों के साथ-साथ डिजिटल वॉलंटियर्स, संभ्रांत नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु व पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मोहर्रम के जुलूस और ताज़िया मार्गों का पहले से भौतिक सत्यापन कर लें। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और रात्रि गश्त व चेकिंग को और सघन किया जाए । बैठक में चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कानूनी धाराओं के तहत तत्काल व कठोरतम कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, लटकते हुए बिजली के तारों को दुरुस्त करने और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । अधिकारियों ने उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम का महीना आपसी सम्मान और शांति का संदेश देता है। सभी लोग परंपराओं का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा ‘यूपी-112’ को दें ।
शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












