Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चंडीगढ़ से चौथे दिन बैजीपुर पहुंचा युवक का शव:सड़क हादसे में हुई...

चंडीगढ़ से चौथे दिन बैजीपुर पहुंचा युवक का शव:सड़क हादसे में हुई थी मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रमजान का शव मंगलवार सुबह 11 बजे उसके पैतृक गांव पहुंचा। रमजान की 20 जून को हरियाणा के चंडीगढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शव पहुंचने के बाद गांव में गम का माहौल छा गया। दोपहर बाद गांव के कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रमजान चंडीगढ़ में जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह अपने गांव के दोस्त संजय गोंड के साथ वहां रहता था। शनिवार को वह रोज की तरह डिलीवरी देने जा रहा था, तभी एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रमजान अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी एक बड़ी बहन का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। वह अपनी वृद्ध मां और अविवाहित बहन का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से परिवार में गहरा शोक है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments