महराजगंज में आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की चुनौतियों के मद्देनजर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नौतनवा क्षेत्र स्थित अराजी सुबाइन तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ निरोधक कार्यों और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अराजी सुबाइन नदी के दाएं और बाएं तटबंध पर चल रहे संरक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने बताया कि नदी के कटान प्रभावित और ठोकर स्थलों पर वायर क्रेट में बोल्डर भरकर स्लोप संरक्षण का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, तटबंधों पर लगे रेगुलेटरों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त स्लोपों को मजबूत करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी बाढ़ निरोधक एवं तटबंध संरक्षण कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि तटबंधों पर मौजूद रैट होल, रेन कट, दरारों तथा कटान संभावित स्थलों का तत्काल सर्वेक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान किसी भी समस्या से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बोल्डर, बालू की बोरियां, वायर क्रेट और अन्य आवश्यक आपदा राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी जाए। साथ ही, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन कार्ययोजना को अद्यतन रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित निरीक्षण के माध्यम से प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद और अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
डीएम ने महराजगंज में अराजी सुबाइन तटबंध का निरीक्षण किया:बाढ़ सुरक्षा कार्य मानसून से पहले पूरे करने के निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












