Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम-एसपी ने शोहरतगढ़ में किया फ्लैग मार्च:मोहर्रम पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था...

डीएम-एसपी ने शोहरतगढ़ में किया फ्लैग मार्च:मोहर्रम पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, निर्देश दिए


शोहरतगढ़ में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस बल के साथ कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च किया। उच्चाधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कस्बा के नागरिकों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन से सातवीं मोहर्रम से दसवीं तक के प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। सातवीं से दसवीं मोहर्रम तक के विभिन्न प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ताजियादारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनपद और थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन भी किया जा चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस फ्लैग मार्च में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, एसडीएम करमेन्द्र कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, ईओ अजय कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन सहित पुलिस टीम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments