Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च:इटवा में शांति व्यवस्था बनाए रखने,...

मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च:इटवा में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर कार्रवाई की चेतावनी


सिद्धार्थनगर के इटवा चौराहे पर मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के नेतृत्व में इटवा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया और लोगों ने पुलिस-प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। इस फ्लैग मार्च में एसडीएम कुणाल, क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर संतोष तिवारी और बृजभान सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments