Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में DM का औचक निरीक्षण:25 कर्मियों का एक दिन का वेतन...

सिद्धार्थनगर में DM का औचक निरीक्षण:25 कर्मियों का एक दिन का वेतन कटा, स्पष्टीकरण मांगा


सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार, 20 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पटलों पर लापरवाही, अनुपस्थिति और अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने 25 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, प्रोबेशन, भूलेख, कोषागार, उपजिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सहित कई शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, उपस्थिति पंजिका और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय बंद पाया गया, जबकि कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित थे। संयुक्त कार्यालय के 13, भूलेख के 3, कोषागार के 6, आबकारी विभाग के 2 और प्रोबेशन विभाग के 1 कर्मचारी सहित कुल 25 कर्मियों की अनुपस्थिति पाई गई। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए इन सभी का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता, समयपालन में लापरवाही और जनता के कार्यों में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि कार्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन और पारदर्शिता प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments