HomeHealth & Fitnessकमर्शियल गैस सिलेंडर की महंगाई पर भड़के टेंट कारोबारी,डिप्टी सीएम को सौपा...

कमर्शियल गैस सिलेंडर की महंगाई पर भड़के टेंट कारोबारी,डिप्टी सीएम को सौपा ज्ञापन

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2026 को बिन्धवासनी होटल, सर्वोदय नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में मात्र 15 दिनों के भीतर दो बार हुई भारी बढ़ोतरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। व्यापारियों ने कहा कि पहले लगभग ₹350 की वृद्धि की गई और उसके करीब 10 दिन बाद पुनः लगभग ₹973 की बढ़ोतरी कर दी गई, जबकि इससे पहले कभी भी कमर्शियल सिलेंडर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे आम जनता के साथ-साथ टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संगठन ने निर्णय लिया है कि आगामी 15 तारीख को पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों के माध्यम से जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री तक अपनी मांग पहुंचाई जाएगी। संगठन की मुख्य मांग है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई दरों को तत्काल कम किया जाए।

बैठक में दूसरी प्रमुख समस्या टेंट कारोबारियों की गाड़ियों को लेकर उठाई गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा टेंट कारोबारियों की गाड़ियों को रोककर लगातार उत्पीड़न किया जाता है। जबकि टेंट व्यवसाय शादी-विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में आम जनता की सुविधा के लिए कार्य करता है। संगठन ने मांग की कि टेंट कारोबारियों की गाड़ियों के संचालन हेतु सरकार कोई स्थायी समाधान निकाले, जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments