HomeHealth & Fitnessडाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को...

डाक लेकर उड़ा ड्रोन, असम में तकनीक ने दिखाया भविष्य, हिमाचल को भी फायदा

नई दिल्ली। देश के सुदूर और दुर्गम इलाकों में जरूरी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल शुरू हो गया है। इसकी एक झलक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो शेयर करके दिखाई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि असम में ब्रांच पोस्ट ऑफिस (BPO) के बैग पहुंचाने के लिए पहली ड्रोन रन की शुरुआत की गई है। इसका फायदा असम के साथ ही हिमाचल को भी होगा। दोनों राज्यों में 150 रूट में ड्रोन नेटवर्क बनाया जा रहा है। यानी भविष्य में डाक एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए तकनीक का शानदार इस्तेमाल देखने को मिलेगा।

मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क
सुदूर इलाकों में डाक को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए Skye Air मोबिलिटी का ड्रोन नेटवर्क उपयोग में लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ड्रोन नेटवर्क के 40 रूट अकेले असम में होंगे। इससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में तेजी से, भरोसेमंद और ट्रैक करने योग्य डाक पहुंचाना संभव हो सकेगा।

ड्रोन की खूबियां
यह स्पष्ट नहीं है कि असम में डिलिवरी के लिए कौन से ड्रोन उपयोग में लाए जा रहे हैं, लेकिन Skye Air मोबिलिटी के पास हाई पेलोड कैपिसिटी वाले एआई पावर्ड ऑटोनॉमस ड्रोन उपलब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, ये ड्रोन 10 किलो तक वजन लेकर 30 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। कुछ मॉडल 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं।

इन ड्रोन में हाईटेक तकनीक का उपयोग हुआ है। सभी ड्रोन अपने आप उड़ान भरने और लैंडिंग करने में सक्षम हैं। शहरों में ड्रोन्स का उपयोग पहले ही शुरू हो गया है, जहां क्विक डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स कई जगहों तक डिलिवरी पहुंचा रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- PM की टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक X पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘टेक्नोलॉजी आधारित जन सेवा’ के नजरिए के तहत डाक विभाग देश के कोने-कोने तक ‘डाक सेवा’ पहुंचाने और डाक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नई-नई तकनीकों को अपना रहा है।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में होगा फायदा
असम में हर साल बाढ़ से भारी नुकसान होता है। इस बार भी हालात बेहद खराब है। ऐसे नाजुक समय में डाक जैसी जरूरी चीज के समय पर पहुंचने से लोगों को फायदा होगा। ड्रोन से डाक बिना किसी रुकावट के पहुंच पाएगी और इससे सुनिश्चित होगा कि भविष्य में तकनीक लोगों को कई और सहूलियतें देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments