Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौना समारोह में घुसे नशे में धुत युवक:दूल्हा, पिता और बहन सहित...

गौना समारोह में घुसे नशे में धुत युवक:दूल्हा, पिता और बहन सहित कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती


बुधवार देर रात माता प्रसाद के पुत्र प्रभु के गौना समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही दो लोग नशे की हालत में महिलाओं के बीच डांस करने लगे। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि बाद में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हे के पिता माता प्रसाद, दूल्हा प्रभु, मां शांति देवी और बहन पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस जांच के बाद ही झगड़े की असली वजह और दोषियों पर की जाने वाली कार्रवाई स्पष्ट हो पाएगी। थाना प्रभारी रिसिया करुणाकर पांडे ने बताया की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है इलाज जारी है।
—————————————–

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments