Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में बेवा-उतरौला मार्ग पर सूखा पेड़ बना खतरा:राहगीरों में दहशत, प्रशासन...

डुमरियागंज में बेवा-उतरौला मार्ग पर सूखा पेड़ बना खतरा:राहगीरों में दहशत, प्रशासन से हटाने की मांग


सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवा-उतरौला मार्ग पर खुनखुन चौराहे के पास एक सूखा और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। बेवा मुस्तफा गांव के पास स्थित यह जर्जर पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और इसकी शाखाएं भी कमजोर हो गई हैं। तेज हवा, आंधी या बारिश के दौरान इसके कभी भी टूटकर सड़क पर गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है। यातायात की दृष्टि से यह मार्ग क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों में मोहम्मद सलीम, यूसुफ, अब्दुल कादिर, जोखू के अनुसार, सूखे पेड़ की स्थिति देखकर कई बार लोग डर के कारण धीमी गति से निकलते हैं। रात के समय अंधेरे में इसकी जर्जर हालत स्पष्ट न दिखने के कारण खतरा और भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस सूखे पेड़ को हटाने के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन तथा वन विभाग से तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द सूखे पेड़ को हटवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार ने बताया कि उक्त समस्या से वे अवगत नहीं हैं, यदि ऐसी समस्या है तो जल्द ही उक्त जर्जर पेड़ को वहां से हटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments