श्रावस्ती जनपद के सुजानडीह गांव से जुड़े जंगल क्षेत्र में लकड़ी ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना को लेकर एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शोभाराम ने बताया कि वह सुबह करीब 9:30 बजे जंगल क्षेत्र से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को साइकिलों पर लकड़ी ले जाते देखा। उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। प्रमोद कुमार के अनुसार, वीडियो बनाने को लेकर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। इस दौरान उनका मोबाइल फोन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कुछ लोगों पर अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस दोनों सक्रिय हो गए हैं। इस संबंध में विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हरदत्त नगर गिरंट थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में जंगल से लकड़ी ले जाने का वीडियो वायरल:थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












